शंखनाद INDIA/ देहरादून

उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने अपनी टीम के सभी 11 मंत्रियों उनके विभागों  की जिम्मेदारी सौंप दी है|  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत खुद अपनी सरकार के 20 अहम विभागों की जिम्मेदारियों को देखेंगे| मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने मुख्यमंत्री, मंत्री व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के पोर्टफोलियो व विभागों के आवंटन की अधिसूचना जारी की। इसमें कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के विभागों को नहीं बदला गया है। उन्हें पूर्व में रही त्रिवेंद्र सरकार ने जिस विभाग का जिम्मा सौंपा गया था इस बार भी उसी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है| वहीं कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, खाद्य, आईटी सरीखे अहम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है|

मंत्रिमंडल में दोबारा कैबिनेट मंत्री बने डॉ.हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, सुबोध उनियाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ.धनसिंह रावत, रेखा आर्या के विभागों में भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। जबकि डॉ.धन सिंह रावत को आपदा प्रबंधन और यशपाल आर्य को निर्वाचन विभाग की जिम्मेदारी से भी जोड़ा गया है| कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल को पेयजल व ग्रामीण निर्माण, जनगणना का जिम्मा सौंपा गया है| इसके अलावा गणेश जोशी को सैनिक कल्याण के साथ औद्योगिक विकास व लघु, सूक्ष्म व मध्यम विभाग दिया गया है| राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद को भाषा, गन्ना विकास चीनी उद्योग विभाग दिए गए हैं।

जानिए किसे मिला कौन सा विभाग:

  1. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत गोपन (मंत्रिपरिषद), कार्मिक, सतर्कता, सुराज, भ्रष्टाचार एवं जनसेवा, गृह, वित्त, नियोजन, राज्य संपत्ति, राजस्व, न्याय, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, नागरिक उड्डयन, सूचना एवं लोक संपर्क, लोक निर्माण विभाग, आबकारी, नियोजन, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, ग्राम्य विकास, ऊर्जा, औद्योगिक विकास (खनन), अखिल भारतीय सेवाओं का संस्थापन।
  2. सतपाल महाराज (कैबिनेट मंत्री)- सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, भारत नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व।
  3. बंशीधर भगत (कैबिनेट मंत्री)- विधायी, संसदीय कार्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शहरी विकास, आवास, सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी।
  4. डॉ.हरक सिंह रावत (कैबिनेट मंत्री)- वन, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, श्रम, कौशल विकास एवं सेवायोजन, आयुष, आयुष शिक्षा।
  5. बिशन सिंह चुफाल (कैबिनेट मंत्री)- पेयजल, वर्षा जल संग्रहण, ग्रामीण निर्माण, जनगणना।
  6. यशपाल आर्य (कैबिनेट मंत्री)- परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन।
  7. अरविंद पांडेय (कैबिनेट मंत्री)- विद्यालयी शिक्षा (बेसिक), विद्यालयी शिक्षा (माध्यमिक), खेल, युवा कल्याण, पंचायती राज, संस्कृत शिक्षा।
  8. सुबोध उनियाल (कैबिनेट मंत्री)- कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवं फलोद्योग, रेशम विकास, जैव प्रौद्योगिकी।
  9. गणेश जोशी (कैबिनेट मंत्री)- सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग।
  10. डॉ.धनसिंह रावत (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार)- सहकारिता, प्रोटोकाल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, उच्च शिक्षा।
  11. रेखा आर्या (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार)-  महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन।
  12. यतीश्वरानंद (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार)-  भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें