शंखनाद INDIA/ देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर बहुत तेजी से फैल रही है| हर रोज कोरोना के आंकड़ों में बहुत तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है| आम से लेकर खास कोरोना की  चपेट में आने से बच नहीं पा रहे हैं| राज्य में तमाम बड़े नेताओं के बाद अब उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं|  मुख्य सचिव की जांच रिपोर्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| मुख्य सचिव ने ट्वीट कर कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की है| कोरोना की पुष्टि होने के बाद मुख्य सचिव आइसोलेशन में हैं| उन्होंने संपर्क में आए लोगों से कोरोना की जांच कराने की अपील की है|

बता  दें कि इन दिनों उत्तराखंड में कोरोना से हालात बेहद बद से बदतर होते जा रहे हैं| राज्य में बहुत तेजी से कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है| राज्य सरकार कोरोना से निजात पाने के लिए तमाम प्रयास कर रही है लेकिन कोरोना के आगे कोई भी प्रयास सफल नहीं हो पा रहे हैं| पिछले 24 घंटों में  कोरोना के मरीजों का आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ा है| राज्य में पिछले 24 घंटों में 4807 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है| साथ ही 34 लोगों की मौत कोरोना से मौत हो गई| यह आंकड़ा बेहद डराने वाला है| कोरोना के आंकड़े बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं| सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी कोरोना के मरीजों में कोई कमी नहीं आ रही है| सरकार परेशान हैं लोग बेबस हैं| कोरोना का खौफ अब लोगों में बन रहा है|

सरकार लगातार लोगों से कोरोना के नियमों का पालन करने की अपील कर रही है| लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए राज्य में कई तरह की पाबंदियों को लगा दिया गया है| बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर राज्य के सीएम भी अब एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं| सीएम लगातार अस्पतालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं| राज्य में स्थिति लगातार बेहद खराब होती जा रही है| अगर जल्द ही कोरोना  के दूसरी लहर को रोका नहीं गया तो हालात  बेहद खराब हो जाएंगे|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें