बद्रीनाथ हाईवे पर बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। बद्रीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे हरियाणा के दो युवकों की बाइक पर बोल्डर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई।
बद्रीनाथ हाईवे पर एक बाइक पर गिरे पत्थर
बद्रीनाथ हाईवे बुधवार शाम करीब छह बजे दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। सचिन कुमार (30) पुत्र सोमप्रकाश ग्राम संदली थाना जटलाना जिला यमुनानगर हरियाणा और रवि कुमार (26) पुत्र कवरपाल कस्बा व थाना जटलाना जिला यमुनानगर हरियाणा बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक पर टैया पुल पास अचानक पत्थर गिर गए।
बद्रीनाथ से दर्शन कर लौट रहे दो युवकों की मौत
घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें बाइक हाईवे पर गिरी मिली। दो युवक भी खाई में गिरे हुए थे। पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाक दोनों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।