शुक्रवार को ऋषिकेश में बड़ा हादसा हो गया। यहां मस्तराम घाट पर दो लोग गंगा में बह गए। घटना की जानकारी पर एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया। लेकिन अब तक कोई भी सुराग हाथ नहीं लग पाया है।
ऋषिकेश में गंगा के तेज बहाव में बहे दो लोग
शुक्रवार को ऋषिकेश में सुबह करीब साढ़े दस बजे थाना लक्ष्मणझूला को सूचना मिली कि मस्तराम घाट पर दो लोग नदी में बह गए हैं। स्थानीय लोगों की जानकारी पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। लेकिन सभी संभावित स्थानों पर और पशुलोक बैराज तक तलाश करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला।
गंगा में बहे व्यक्तियों की नहीं हो पाई शिनाख्त
मिली जानकारी के मुताबिक गंगा में बहे दोनों लोगों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति नदी में काफी आगे चला गया था। इस दौरान वो तेज बहाव में बह गया। उसे बचाने के लिए उसका साथी भी आगे गया। लेकिन वो भी नदी के तेज बहाव में बह गया।
एम्स ऋषिकेश पहुंचे सीएम धामी, रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का जाना हाल