Two minions of BJP injured, said-Rahul pushed. आज संसद के दोनों सदनों में हंगामा जारी रहा। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के मुद्दे को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान मकर द्वार पर दोनों दलों के सांसदों के बीच धक्कामुक्की हुई।

इस घटना में भाजपा सांसद प्रताप सारंगी के सिर में चोट आई, जबकि सांसद मुकेश राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आरएमएल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, और सारंगी का इलाज भी वहीं चल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर घायल सांसदों का हालचाल लिया। घायल सांसदों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने एक सांसद को धक्का दिया, जिसके कारण चोट लगी। राहुल गांधी ने जवाब में कहा कि यह धक्का-मुक्की तब हुई जब भाजपा सांसद उन्हें प्रवेश द्वार पर रोकने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी के साथ भी धक्कामुक्की होने का दावा किया।

#Scuffle #music #Twominions #BJPinjured #Rahul #pushed

You missed