रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रूस में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.8 मापी गई। 8.8 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी आ गई है। इसके साथ ही हवाई, चिली और सोलोमन द्वीप में भी tsunami का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी
8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद बुधवार तड़के रूस के कुरील द्वीप समूह और जापान के बड़े उत्तरी द्वीप होक्काइडो के तटीय इलाकों में सुनामी आ गई। बता दें कि मंगलवार को ही लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा गया था। मिली जानकारी के मुताबिक 30 सेंटीमीटर ऊंची पहली सुनामी लहर होक्काइडो के पूर्वी तट पर नेमुरो पहुंची थी। बताया जा रहा है कि जापान में सुनामी के कारण 20 लाख लोगों को घर छोड़ने को कहा गया है।
हवाई, चिली और सोलोमन द्वीप में भी अलर्ट जारी
रूस और जापान के कई इलाकों में सुनामी आने के बाद हर ओर तबाही का मंजर है। इसके साथ ही अब हवाई, चिली, जापान और सोलोमन द्वीप समूह के कुछ तटीय क्षेत्रों में सुनामी का अलर्ट tsunami warning जारी कर दिया गया है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र के मुताबिक इन क्षेत्रों में ज्वार स्तर से 1 से 3 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। रूस और इक्वाडोर के कुछ तटीय क्षेत्रों में 3 मीटर से भी ऊंची लहरें उठ सकती हैं।