आज सुबह रुस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका में सुबह के समय भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके इतने जोरदार थे कि जिससे यहां पर काफी नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। इस जोरदार भूकंप के बाद अब रूस के साथ-साथ जापान और अमेरिका के कैलिफोर्निया के तट पर सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है।

तीन फीट ऊंची लहरें उठने का अनुमान

कहा जा रहा है कि समुद्र में तीन फीट ऊंची लहरें उठ सकती है। इससे कई इलाकों में तबाही हो सकती है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र समुद्र तट से नीचे होने के कारण अब यहां पर सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है।

2700 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया

तो वहीं रूस के कुरिल आइलैंड में लगभग 2700 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। सुनामी के अलर्ट के साथ ही लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। बता दें कि रूस के कामचटका में 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद लगभग 30 भूकंप के झटके महसूस किए गए।