शंखनाद INDIA/                                                                                                                                                                                                 वर्तमान समय मे राज्य जाम जैसी समस्या से जुझ रहा, स्मार्ट सिटी व अन्य कार्यों को लेकर शहर में जाम की समस्या पैदा हो रही है। वहीं यातायात पुलिस के अधिकार कर्मचारियों की ड्यूटी महाकुंभ में लगने के कारण अब पुलिस यातायात को चलाने के लिए तकनीकी का इस्तेमाल करेंगी। इसके लिए स्मार्ट सिटी की ओर से स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर में छह यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है जो कि स्मार्ट सिटी के तहत शहर में लगे कैमरों पर नजर रखेंगे।
वहीं यातायात विभाग में कुल 158 अधिकारियों व कर्मचारियों में से 31 अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी महाकुंभ में लगने के चलते उन्हें हरिद्वार भेजा गया है। इसके अलावा अधिकारियों व कर्मचारियों के निलंबित होने के चलते विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी हो गई है। शहर में यातायात को संभालने के लिए छह कर्मचारियों को टेªफिक माॅनिटरिंग के लिए कंट्रोल में बैठाया गया है। यह कर्मचारी कैमरों पर नजर रखते हुए जाम की समस्या से नजदीकी पुलिसकर्मियांे अवगत कराएंगे। वहीं ट्रेफिक पुलिस की ओर से रेड लाइट जंप करने वाले वाहन चालकों के स्पीड वाइलेशन डिटेक्शन से स्वचालित चालान करने भी शुरू कर दिए गए हैं। एसबीडी मोथरोवाला, राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांग सशक्तीकरण संस्थान, एफआरआई व नंदा की चैकी के निकट लगाए गए है।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें