उत्तराखंड की दस बड़ी खबरें

 

  1. भक्तों के लिए द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम के खुले कपाट, बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका।
  2. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने CM हेल्पलाइन की जांची सक्रियता, शिकायतकर्ताओं से बात कर खुद लिया फीडबैक।
  3. प्रथम तैनाती के कार्यक्षेत्र को गोद लेंगे 40 आईएएस अफसर, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश।
  4. विजिलेंस, सीबीआई के बाद पूर्व डीएफओ किशनचंद पर ईडी का शिकंजा, दाखिल की गई चार्जशीट।
  5. प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों को शासन ने दी बड़ी राहत, बायोमीट्रिक के साथ अब मोबाइल से भी लगेगी हाजिरी
  6. रामनगर में दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी।
  7. हरियाणा से एटीएम काटने हरिद्वार पहुंचे बदमाश, यूट्यूब से सीखा तरीका, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है
  8. सितारगंज सिडकुल फैक्ट्री में कार्यरत युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी पर लगे आरोप।
  9. प्रदेश के चार प्रमुख खेल परिसरों का नई पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से नामकरण किया गया है। इसको लेकर शासनादेश जारी कर दिया गया है।
  10. परिवहन निगम कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ा, मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि महंगाई भत्ते की ये दरें एक जनवरी 2024 लागू मानी जाएंगी।