उत्तराखंड में पहाड़ों की स्थिति इस समय हम सभी को पता है। जिसके चलते यदि अगर गांव में किसी महिला को प्रसव पीड़ा उठती है तो उनके सामने बहुत सी मुश्किलें निकल आती है। कुछ ऐसा ही टिहरी गढ़वाल में हुआ। जहाँ महिला का प्रसव टॉर्च की रौशनी में कराया गया। महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। राहत इस बात की है कि महिला और बच्चों को समय पर मेडिकल हेल्प मिल गई, जिससे उनकी जान पर बना जोखिम टल गया। जच्चा और बच्चा सुरक्षित हैं। हर खबर पर शंखनाद न्यूज़ की नज़र ….. 

जानते हैं किस महिला को हुई प्रसव में दिक्कत …..

घटना बढ़ियारगढ़ क्षेत्र के चौरिखाल गांव की है। जहां देर रात एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। घबराए हुए परिजनों ने तुरंत 108 सेवा को फोन किया। देर रात करीब 11 बजे जब तक 108 एंबुलेंस महिला के गांव पहुंची, तब तक वो एक बच्ची को जन्म दे चुकी थी। बताया जा रहा है कि गांव में लाइट नहीं थी। जिसके चलते मोबाइल और टॉर्च से रौशनी कर किसी तरह महिला का प्रसव कराया गया।

108 की मद्दत से बची महिला और बच्ची की जान …….

कुछ देर बाद फार्मासिस्ट हिमांशु और एंबुलेंस चालक महेंद्र गांव में पहुंचे और प्रसूता को जरूरी दवाईयां दीं। महिला की हालत गंभीर थी, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जाना था। तब परिजन महिला को चारपाई में लेटाकर आधा किलोमीटर पैदल चले। सड़क तक पहुंचने के बाद महिला को एंबुलेंस से श्रीनगर के बेस हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दो और बच्चों को जन्म दे दिया। महिला और तीनों बच्चे स्वस्थ हैं, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस तरह 108 कर्मियों की मदद की बदौलत महिला और उसके बच्चों की जान बच गई। प्रसूता के परिजनों ने 108 सेवा से जुड़े कर्मचारियों का आभार जताया। गांव के लोगों ने कहा कि 108 सेवा से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों ने मदद न की होती तो जच्चा और बच्चों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी, डिलीवरी में जोखिम था, लेकिन अब सब ठीक है। सीएमओ टिहरी ने भी स्वास्थ्यकर्मियों की तारीफ कर उनका हौसला बढ़ाया।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें