gangotri dham गंगोत्री धाम

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। कपाटोद्धघाटन के हजारों श्रद्धालु साक्षी बने। बुधवार को अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर 10 बजकर 30 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में धाम के कपाट खोले गए।

खुल गए गंगोत्री धाम के कपाट

आज सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में गंगोत्री के धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। इस मौके पर मां गंगे के जयकारों से पूरा धाम और क्षेत्र गूंज उठा। गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। बता दें कि अगले छह महीने मां गंगा के दर्शन गंगोत्री धाम में होंगे।

सीएम धामी ने मां गंगा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

gangotri dham के कपाटोद्धघाटन मौके पर सीएम धामी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां गंगा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बता दें कि अब से कुछ ही देर में यमुनोत्री धाम के कपाट भी ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे। जबकि बाबा केदारके धाम केदारनाथ के काट दो मई को तो बद्रीनाथ धाम के कपाट चार मई को खोले जाएंगे।