पुल बनकर तैयार

14 अगस्त 2023 को द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर बनातोली में मोरखम्बा नदी पर बना पुल आपदा की भेंट चढ़ गया था। अब यहां पर लकड़ी का अस्थायी पुल बनकर तैयार हो गया है। पुल के बन जाने से मदमहेश्वर धाम जाने वाले यात्रियों को आसानी होगी।

मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर में अस्थाई पुल बनकर तैयार

14 अगस्त 2023 को द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर बनातोली मे आपदा की भेंट चढ़े लोहे के गार्डर पुल के स्थान पर लोक निर्माण विभाग द्वारा मोरखम्बा नदी पर लकड़ी का अस्थाई पुल तैयार कर दिया गया है। पुल के बह जाने के बाद यहां नदी पार करने में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

तीर्थ यात्रियों व पर्यटकों को होगी सुविधा

नदी पर लकड़ी के अस्थाई पुल तैयार होने से मदमहेश्वर धाम सहित पाण्डव सेरा ,नन्दीकुण्ड पर्यटक स्थलों में आवागमन करने वाले तीर्थ यात्रियों व पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही घोड़े- खच्चरो की आवाजाही सुचारू होने से मदमहेश्वर धाम सहित यात्रा पड़ावों पर खाद्यान्न आपूर्ति नियमित रूप से सप्लाई होगी ।

 

इनपुट – लक्ष्मण सिंह नेगी