नैनीताल जिले के भीमताल में युवती का शव मिलने से हड़ंकप मच गया। झील में युवती का शव दिखने की सूचना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने भीमताल झील से युवती के शव को बाहर निकलवाया। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
भीमताल में लड़की का शव मिलने से हड़कंप
भीमताल में लड़की का शव मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती कौन है और उसकी मौत कैसे हुई पुलिस इसकी जांच कर रही है। शव दो या दो से ज्यादा दिन पुराना लग रहा है।
सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा शव
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने भीमताल झील किनारे एक शव को उतराते हुए देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची भीमताल पुलिस ने फायर सर्विस की मदद से शव को झील से बाहर निकलवाया। प्रथम दृष्टया शव एक दो दिन पुराना लग रहा है। युवती की उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव से पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके।