हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में स्थित एक जंगल में महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप
दमुवाढूंगा के जंगल से महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला की शिनाख्त हो गई है। महिला हल्द्वानी के भोटियापड़ाव की रहने वाली है। महिला की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।
घर से दवाई लेने के लिए गई थी महिला
मिली जानकारी के मुताबिक महिला घर से 12 बजे के आस-पास घर से अस्पताल दवाई लेने की बातक कहकर निकली थी। इसके बाद वो बहुत देर बाद भी घर नहीं आई। काफी देर हो जाने के बाद महिला जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने महिला की तलाश शुरू की औऱ पुलिस को जानकारी दी।
महिला की तलाश की ही जा रही थी कि इसी बीच महिला के बेटे को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें बताया गया कि महिला को दमुवाढूंगा की ओर जाते देखा गया है। बेटे ने ये जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस और परिजनों ने संयुक्त रूप से तलाश शुरू की। देर शाम महिला दमुवाढुंगा के जंगलों में बेहोश हालत में मिली। पुलिस महिला द्वारा विषाक्त पद्धार्थ खाने की आशंका जता रही है।