नौकरी job

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 1300 पदों पर भर्ती होने वाली है। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बैठक ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र भर्ती के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग में 1300 पदों पर होगी भर्ती

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर की चिकित्सा इकाइयों में लंबे समय से रिक्त चतुर्थ श्रेणी के 1300 पदों को शीघ्र भरा जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को सभी औपचारिकता पूरी कर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा विभाग के अंतर्गत विभिन्न संवर्गों में रिक्त पदों को भी भरने को अधिकारियों को कहा गया है।

चमोली जिले में खाली हैं सबसे ज्यादा पद

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने प्रदेशभर के राजकीय चिकित्सालयों में चतुर्थ श्रेणी के रिक्त 1300 पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।  इसमें से सबसे ज्यादा पद चमोली जिले में खाली हैं। चमोली में 190, देहरादून में 98, हरिद्वार में 110, टिहरी में 78, पौड़ी में 49, पिथौरागढ़ में 137, ऊधमसिंह नगर में 76, नैनीताल में 356, अल्मोड़ा में 30, उत्तरकाशी में 46, रुद्रप्रयाग में 85, चम्पावत में 42 और बागेश्वर में दो पद खाली हैं।

लंबे समय से खाली हैं ये पद

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लंबे समय से चतुर्थ श्रेणी के पद रिक्त होने से अस्पतालों की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जिसे दुरुस्त करने के लिये चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की भर्ती की जानी अवश्य है। उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने व आम लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की सुलभ पहुंच के लिए जिला और उप जिला अस्पतालों का गैप एनालिसिस करने, अस्पतालों में सफ़ाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, प्रत्येक दिन मरीजों के बेड़ों की चादर बदलने, अस्पतालों में होर्डिंग लगाने, 108 आपातकाली एम्बुलेंस सेवा की रिस्पांस टाइम न्यूनतम करने, अस्पतालों में कैंटीन संचालन को दुरुस्त कर मरीजों को स्वच्छ व पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

You missed