शंखनाद INDIA/ देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना के हालात अब बेकाबू होते जा रहे हैं| आम हो खास कोरोना की चपेट में आने से कोई नहीं बच पा रहा है| आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं| रमेश पोखरियाल निशंक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| कैबिनेट मंत्री ने खुद इसकी  जानकारी दी है| उन्होंने बताया कि उनकी कोरोना जांच की गई थी जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है| रमेश पोखरियाल निशंक ने खुद को आइसोलेट कर लिया है| इसके अलावा उन्होंने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है|

बता दें कि इन दिनों उत्तराखंड में कोरोना के हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं| राज्य में रोज कोरोना के बहुत डराने वाले मामले सामने आ रहे हैं| राज्य सरकार ने कोरोना से बचाव के कई उपाय अपनाए हैं लेकिन कोरोना लगातार अपने पैर पसार रहा है| लगातार बढ़े रहे मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश में कोरोना को लेकर कई गाइडलाइन और पाबंदिया लगाई है| सरकार लगातार बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर नियम कड़े बना रही है| लेकिन फिर भी कोरोना के मामलों में बहुत तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है|

सरकार ने कोरोना को लेकर राज्य में नाइट कर्फ्यू के समय को भी बदल दिया है| अब राज्य में रात 7 बजे से सुबह 5 बजे नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है| इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में बाजारों को 2 बजे के बाद बंद करने के लिए भी कहा गया है| बता दें कि बीते राज्य  में  3 हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं डो बेहद डराने वाले आंकड़े हैं| इसके अलावा बीते दिन ही राज्य में 27 लोगों की मौत भी हुई है|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें