उत्तराखंड के कई हिस्सों में बीती रात से मूसलाधार बारिश जारी है। कई इलाकों में बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचा दी है। राजधानी देहरादून में सोमवार रात हुई बारिश का तांडव देखने को मिला है। अब तक बारिश और भूस्खलन के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग लापता हैं।
बारिश ने देहरादून में मचाया तांडव
देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। टपकेश्वर और मालदेवता में भी नुकसान हुआ है। देहरादून के सहस्त्रधारा के पास ही मजाड़ा में भूस्खलन से एक युवक के दबने की सूचना मिली है। इसके साथ ही मसूरी में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। झड़ीपानी टोल पर भूस्खलन से दो मजदूर मलबे में दबे गए हैं। एक मजदूर की मौत हो गई है। जबिक एक घायल है।
भारी बारिश के कारण 3 की मौत, आठ से ज्यादा लापता
भारी बारिश के कारण देहरादून में अब तक तीन लोगों की मौत की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक एक शव सहस्त्रधारा से बरामद किया गया है। जबकि भूस्खलन के कारण एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं विकासनगर में कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई।
बात करें लापता लोगों की तो ये आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। सहस्त्रधारा में सात से आठ लोगों के लापता होने की बात प्रशान द्वारा कही जालरही है। वहीं देहरादून के टपकेश्वर के पास भगत सिंह कॉलोनी में एक शिखर फॉल में चार लोगों के बहने की जानकारी जामने आ रही है। रेस्क्यू टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।