उत्तरकाशी में शुक्रवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप वाहन
मोरी- त्यूणी मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार शाम साढ़े आठ बजे के करीब हुआ। बताया जडा रहा है कि मोरी-त्यूणी मोटर मार्ग पर वन विभाग बेरियर के पास पिकअप अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हादसे की जानकारी आस-पास के लोगों ने पुलिस को दी। हादसे की जानकारी पर क्षएत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल भी मौके पर पहुंचे।
दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान वाहन में 3 लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान जगदीश चौहान पुत्र हरि किशन उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम मोड़ा तहसील मोरी और जयपाल सिंह पुत्र बालम सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी बलावट तहसील मोरी के रूप में हुई है। जबकि 31 वर्षीय प्रमोद राणा पुत्र दौलत सिंह निवासी ग्राम मोड़ा तहसील मोरी गंभीर रूप से घायल है।