accident एक्सीडेंट 2

टिहरी के थत्यूड़ में एक कार हादसे का शिकार हो गई। देर रात कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

टिहरी में गहरी खाई में गिरी कार

शुक्रवार देर रात टिहरी जिले के थत्यूड़ में दर्दनाक हादसे में एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार दो भाई एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे। लेकिन थत्यूड-मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर उनकी कार पावर हाउस के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार में चालक गंभीर सिंह(53) पुत्र सबल सिंह और उनके साथ उनका भाई महावीर सिंह(48) पुत्र सबल सिंह सवार थे। हादसे में महावीर सिंह की मौत हो गई जबकि गंभीर सिंह घायल हो गया।

एक की मौत एक घायल

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। दोनों घायलों को खाई से निकालकर सड़क पर लाया गया। जहां से एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने महावीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनके भाई की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।