अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
अल्मोड़ा के भतरौंजखान में दर्दनाक हादसा
बुधवार सुबह अल्मोड़ा के भतरौंजखान में एक कार हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा गोदी क्षेत्र थाना भतरौंजखान में हुआ। सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक एर्टिका कार दिल्ली से देघाट की ओर जा रही थी। इसी दौरान वो ग्राम पनुवाडोखन के पास अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
खाई में कार गिरने से एक की मौत
बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार थे। हादसे में 18 वर्षीय मोहित कुमार पुत्र चंदन राम निवासी ग्राम तिमली, पीपोरा, तहसील स्याल्दे, थाना देघाट, जिला अल्मोड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक सुरेश राम उम्र 45 वर्ष, पुत्र बहादुर राम निवासी J3/22A संगम विहार नई दिल्ली घायल हो गया। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा परिजनों को जानकारी दे दी दई है।