विधानसभा सत्र

1. गैरसैंण में आज से मानसून सत्र की हुई शुरूआत, विपक्ष के हंगामे के कारण दिन में तीन बार स्थगित करनी पड़ी सदन की कार्रवाई।
2. मानसून सत्र के पहले दिन आक्रामक मोड में नजर आया विपक्ष, विपक्ष ने हंगामा करते हुए सचिव की टेबल पलटी, माइक भी तोड़ा, सदन के बाहर भी जमकर किया प्रदर्शन।
3. लंबे इंतजार के बाद घोषित हुआ नैनीताल जिला पंचायत चुनावों का रिजल्ट, भाजपा की भाजपा की दीपा बनीं नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष, जबकि कांग्रेस की देवकी बनी उपाध्यक्ष।
4. पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, आधी रात घर के ऊपर गिरा भारी भरकम बोल्डर, घर में सो रहे 11 साल के बच्चे ती दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल।
5. ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जमकर मोर्चा खोला, नैनीताल की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया, इसके साथ ही वोट चोरी को लेकर भी प्रदर्शन किया।
6. गैरसैंण से शुरू हुआ भूजल पुनर्भरण का नया अध्याय, डायरेक्ट इंजेक्शन जल स्रोत पुनर्भरण योजना का शुभारंभ, बता दें कि इस योजना के तहत सूख चुके हैंडपंप पानी से लबालब होंगे।
7. नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा की प्रत्याशी की जीत पर सामने आया महेंद्र भट्ट का बयान, कहा- कांग्रेस के लोग लोकतंत्र को कर रहे प्रभावित।
8. स्थाई राजधानी की मांग को लेकर भरारीसैंण पहुंचे आप नेता को पुलिस ने रोका, रविंद्र सिंह आनंद ने आरोप लगाया है कि सरकार की इशारे पर पुलिस कर रही आंदोलनकारीयों का अपमान।
9. चमोली में पहाड़ी से पत्थर गिरने से चपेट में आया व्यक्ति, गदेरे में गिरकर तेज बहाव में बहा, मौके पर ही हुई मौत, घटना के बाद से इलाके में पसरा मातम।
10. गढ़वाल और कुमांऊ को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल को लेकर बड़ी अपडेट, मानसून सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री ने सिंगटाली पुल के लिए 57 करोड़ रुपए की दी स्वीकृती।