देहरादून। देहरादून में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवजात शिशु को कचरे के साथ भरकर एक कट्टे में फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों को जब कट्टे से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल दून अस्पताल के एनआईसीयू (नवजात गहन चिकित्सा इकाई) वार्ड में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि नवजात को फेंकने वालों की पहचान की जा सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की किसी भी जानकारी को तुरंत साझा करें।

You missed