नवजात

उत्तराखंड के चमोली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में मं ने मा की ममत का शर्मसार कर दिया। नंदानगर विकासखंड स्थित एक गांव में विधवा मां ने नवजात के प्रसव के बाद उसे गोबर के ढेर में डालकर मार डाला। ग्रामीणों को शक होने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

देवभूमि में मां की ममता शर्मसार

चमोली जिले के नंदानगर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विधवा महिला ने नवजात को जन्म देने के बाद उसकी गोबर के ढेर में दबाकर जान ले ली। गांव के लोगों को शव होने पर उन्होंने इस बारे में पुलिस को जानकरी दी। जिसके बाद पुलिस ग्रामीणों और महिला मंगल दल की महिलाओं के साथ मौके पर पहुंची।

गोबर के ढेर में डाल नवजात को मार डाला

महिलाओं के कहने पर गोबर के ढेर को हटाया गया तो उसके नीचे नवजात की लाश मिली। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। महिला से उसके साथ शामिल लोगों के बारे में पूछा जा रहा है लेकिन वो कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। ऐसे में अभी DNA रिपोर्ट के आधार पर भ्रूण के पिता का पता लग सकेग।

पति की दस साल पहले ही हो गई थी मृत्यु

बताया जा रहा है कि महिला के पति की मौत 10 साल पहले कंट लगने से हुई थी। आरोपी महिला के तीन बच्चे भी हैं। गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ BNS की धारा 91 (गर्भपात करना या कराना, अवैध रूप से भ्रूण नष्ट करना)और धारा 94 (शव को छिपाने या नष्ट करने का अपराध) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।