गणतंत्र दिवस पर 106 हस्तियों के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गयी है। यूपी के 3 बार मुख्यमंत्री, देश के रक्षा मंत्री, प्रख्यात समाजवादी और धरतीपुत्र के नाम से विख्यात मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को मोदी सरकार ने मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया है। जिन 106 हस्तियों के पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया है। इसमें 91 को पद्मश्री, 6 को पद्म विभूषण और 9 को पद्म भूषण से नवाजा गया है।

आपको बता दें कि बीते साल की 10 अक्टूबर को धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) (82) ने हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। (Mulayam Singh Yadav) मुलायम सिंह यादव को यूपी की राजनीति में एक बड़े चेहरे के रूप में जाना जाता है। समाजवादी आंदोलन को धार देने में मुलायम सिंह यादव की बड़ी भूमिका रही है। पहलवानी के अखाड़े से निकलकर राजनीतिक मैदान तक अपने दांव से उन्होंने बड़े-बड़े राजनीतिक दलों को पछाड़ा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे यादव ने देश के रक्षा मंत्री के रूप में भी काम किया।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें