शनिवार को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ यात्रा का आगाज हो गया है। केदारनाथ जाने के लिए भक्तों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। कपाट खुलने के दि ही 30 से ज्यादा श्रदालुओं ने बाबा के दर्शन किए हैं।
केदारनाथ में पहले दिन 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
केदारनाथ धाम में दर्शनों के लिए देशभर से लोग आ रहे हैं। कपाट खुलने के दिन 30,154 श्रदालुओं ने बाबा के दर्शन किए। जिसमें 19,196 पुरूष, 10,597 महिला, 361 बच्चों केदारनाथ धाम दर्शनों के लिए पहुंचे। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 23 लाख से पार हो गया है। वहीं, शुक्रवार को एक दिन में चार केंद्रों पर 9895 तीर्थयात्रियों ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया।
चारधाम के लिए आब तक 23 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार को शाम पांच बजे तक चारधाम यात्रा के लिए 23,50,845 पंजीकरण हो गए। अब तक केदारनाथ के लिए 7,92,312, बद्रीनाथ के लिए 7,11,434, गंगोत्री के लिए 4,19,180, यमुनोत्री के लिए 3,84,052 और हेमकुंड साहिब के लिए 43,867 पंजीकरण शामिल हैं।