mahendra bhatt

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने उत्तरकाशी जनपद के यमुनाघाटी की सभी जिला पंचायत सदस्यौ के चुनाव प्रचार की समीक्षा करते हुए पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर जीत के लक्ष्य बनाकर प्रचार में जुटने आह्वान किया है।

महेंद्र भट्ट ने की चुनाव प्रचार की समीक्षा

चुनाव रणनीति की समीक्षा के लिए अपने प्रवास के दौरान उन्होंने आज पुरोला एवं यमुनोत्री विधानसभा में पार्टी पदाधिकारियों एवं चुनाव कोर ग्रुप की बैठक ली। बैठक उन्होंने प्रत्याशियों के प्रचार अभियान की भी समीक्षा की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी,  जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल , प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, स्वराज विद्वान जगत चौहान, सटे सिंह राणा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे ।

जीत को लक्ष्य बनाकर प्रचार का किया आव्हान

समीक्षा के बाद महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुझे अब तक जहां भी जाने का अवसर मिला। जिस तरह का जमीनी फीड बैक अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से प्राप्त हो रहा है वो बेहद उत्साहवर्धक है। हम राज्य की सभी जिला पंचायत अध्यक्ष और अधिकांश ब्लॉक प्रमुख सीट जीतने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जहां तक सवाल है उत्तरकाशी जिले में इस बार सभी जिला पंचायत सदस्यों में अधिकतर सीट भाजपा जीतने जा रही है। और भारतीय जानता पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष सहित सभी ब्लॉक प्रमुख भी जीतने वाली है ।