शंखनाद INDIA/ देहरादून

उत्तराखंड में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बची सिंह रावत का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया| अंतिम संस्कार से पहले उनके पार्थिव शरीर को भाजपा के कुमाऊं संभाग कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद  रानीबाग के चित्रशिला घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया| राज्य के सीएम तीरथ सिंह रावत भी स्व. बची सिंह रावत के अंतिम संस्कार में शामिल हुए| उनके बेटे शशांक रावत ने मुखाग्नि दी।

सीएम तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, समेत कई बड़े नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि बचदा का जाना पूरे प्रदेश के लिए बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। बचदा सरलता और सादगी के प्रतीक थे। जब वे केंद्र में मंत्री थे तब उत्तराखंड में कई केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना हुई। उनके इस योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें