प्रदेश में इस साल मानसून की बारिश ने हाहाकार मचाया। इस बार मानसून सीजन में हुई बारिश ने कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिया। लेकिन अब लोगों को मानसून की बारिश से राहत मिलने वाली है। प्रदेश से जल्द ही मानसून की विदाई होने वाली है।
मानसून के लौटने का समय आया पास
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों से मानसून ने विदाई ले ली है। हरिद्वार समेत कई मैदानी इलाकों से दक्षिण-पश्चिम मानसून वापस लौट गया। जबकि पहाड़ी इलाकों में अब भी हल्की बारिश हो रही है। कुछ ही दिनों में पूरे उत्तराखंड से मानसून विदाई लेने वाला है। अगले तीन दिनों में प्रदेश के सभी इलाकों से मानसून विदाई ले लेगा।
आज प्रदेश के पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश
बात करें आज के मौसम की तो मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज चार पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार हैं। आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ आदि जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि राजधानी देहरादून में कहीं-कहीं बादल छाए रहने का अनुमान है।