शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने अविश्वास प्रस्ताव पर जीत हासिल कर ली है|  कांग्रेस की ओर से विधानसभा में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रही खट्टर सरकार के पक्ष में 55 वोट पड़े जबकि विपक्ष में केवल 32 वोट पड़े| सुबह 11 बजे सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई| कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से सदन में सरकार पर कई आरोप लगाए गए| वहीं खट्टर ने कांग्रेस के आरोपों पर करारा जवाब दिया|

खट्टर ने कृषि कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नए कृषि कानूनों पर रोक लगा दी गई है| और विपक्ष को किसानों को आंदोलन खत्म करने के लिए कहना चाहिए| खट्टर ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों को भड़काने का काम कर रही है|

खट्टर ने कहा कि अविश्वास कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है, अगर उन्हें कोई काम पसंद नहीं आता है तो अविश्वास पैदा कर देते हैं| मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस चुनाव हारती है तो ईवीएम पर सवाल उठाती है| सैनिक सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं तो तो भी इन्हें विश्वास नहीं होता| एयर स्ट्राइक करते हैं तो सावल पूछते हैं, सैनिकों के मनोबल को गिराने का काम किया जाता है. खट्टर ने कहा कि अविश्वास कांग्रेस के स्वभाव में है|

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर  ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा, ‘ये सत्ता से इतने साल बाहर रहे हैं कि अब चाहते हैं कि सत्ता कैसे मिले लेकिन इन्हें सत्ता मिलेगी नहीं| खट्टर ने कहा, हमें विपक्ष का विश्वास नहीं चाहिए, हमें जनता का विश्वास चाहिए|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें