शंखनाद INDIA/ दीपक शाह/ चमोली-:  7 जनवरी को चेतराम मंमगाई निवासी ईडाबधाणी ने कोतवाली कर्णप्रयाग में अपनी मोटरसाइकिल बजाज एवेंजर जो उनके छत पर खड़ी थी उसकी चोरी होने की शिकायत दर्ज की। कर्णप्रयाग पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए ढूंढ़खोजबीन शुरू कर दी।

काफी ढूंढ़खोजबीन के बाद पुलिस द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को जनपद हरिद्वार से अभियुक्त महावीर सिंह (उम्र 22) पुत्र रणजीत सिंह निवासी ग्राम छातोली नौटी कर्णप्रयाग से सकुशल बरामद की। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुमित चौधरी, कांस्टेबल दिगपाल, कॉन्सटेबल नवीन भट्ट मौजूद थे।