देहरादून। कांग्रेस भवन में आज इंडिया गठबंधन की ओर से संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पिछले कई वर्षों से वन भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक देने के बजाय उन्हें उजाड़ने का काम कर रही है, जो गरीब और वंचित वर्ग के साथ अन्याय है।

हरीश रावत ने सरकार से बिंदुखत्ता, गांधीग्राम, बागजाला और टोंगिया गांव को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में वर्षों से रह रहे लोगों को कानूनी अधिकार और स्थायी पहचान मिलनी चाहिए।

इंडिया गठबंधन की ओर से घोषणा की गई कि मलिन बस्तियों और वन भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक दिलाने के लिए 25 फरवरी को गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। गठबंधन नेताओं ने सरकार से जनहित में तत्काल निर्णय लेने की अपील की।