शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अहमदाबाद के साबरमति आश्रम पहुंचकर आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ का आगाज किया| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और साबरमति आश्रम की विजिटर बुक में अपना संदेश लिखा| आजादी के अमृत महोत्सव में पीएम मोदी ने कहा कि मैं पुण्य अवसर पर बापू के चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं| उन्होंने कहा कि मैं सभी वीर जवानों को नमन करता हूं जिन्होंनें देश के लिए शहादत पाई है| इसके अलावा पीएम मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव वेबसाइट की भी शुरूवात कर दी है| आज अमृत महोत्सव के दौरान पीएम मोदी ने इस वेबसाइट को लॉन्च किया| साथ सही कार्यक्रम में एक बड़े चरखे का भी अनावरण किया| पीएम मोदी मे यहां दांडी मार्च यात्रा को हरी झंडी दिखाई| दरअसल, केंद्र सरकार ने 12 मार्च 2021 से 15 अगस्त 2022 तक देश के 75 स्थानों पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की घोषणा की है| और दांडी मार्च भी इसी महोत्सव का हिस्सा है| कार्यक्रम के आगाज के लिए 12 मार्च का दिन इसलिए चुना गया है क्योंकि इसी  दिन महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा की शुरूवात की थी|

अमृत महोत्सव कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अभय घाट के पास एक डिजिटल प्रदर्शिनी का भी जायजा लिया| इस प्रदर्शिनी में पीएम मोदी ने फोटो, मैगजीन और दूसरी महत्वपूर्ण भंडार की गई चीजों को देखा|

इस दौरान कार्यक्रम में अभिनेता अनुपम खेर भी मौजूद रहे| उन्होंने कहा कि आज का दिन उन लोगों को धन्यवाद देने का है जिनकी वजह से आज हम अपने देश में स्वतंत्र हैं| उन्होंने देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन किया|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें