शंखनाद INDIA/पंकज सिंह/बागेश्वर-: बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 65वां जन्म दिवस स्थानीय गुरुद्वारा में मनाया। इस दौरान उन्होंने पार्टी सुप्रीमो की लंबी उम्र की कामना की और मिष्ठान वितरित किया।

शुक्रवार को बसपा कार्यकर्ता सरयू तट पर स्थित गुरुद्वारा में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु की कामना की। निर्णय लिया पार्टी को जिले में मजबूत बनाया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ता दोगुनी मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड के लोगों को छला है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री उप्र. बहन मायावती ने बागेश्वर जिले को बनाया और तमाम विकास कार्यों के लिए धन भी प्रदान किया।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें