ola uber cab booking

अगर आप भी ओला ऊबर आदि सर्विसिस का इस्तेमाल करते है तो आपके लिए बेहद ही जरूरी खबर है। भविष्य में अगर आप कैब बुक करते हैं तो आपको दोगुना चार्ज देना पड़ सकता है।

ओला और ऊबर यूजर्स के लिए जरूरी खबर

ओला और ऊबर यूजर्स को इन कंपनियों को दुगना चार्ज देना पड़ सकता है। दरअसल सरकार ने नई मोटर वाहन एग्रीगेटर गाइडलाइंस 2025 जारी की है। जिसमें कैब को पीक आवर्स यानी की व्यस्त समय में बेस किराए का 2 गुना तक चार्ज करने की परमिशन दे दी है।

पहले ये शुल्क होता था 1.5 गुना

बता दें कि पहले ये शुल्क 1.5 गुना हुआ करता था। बता दें कि अब नॉन-पीक टाइम में बेस फेयर का कम से कम 50% किराया लेना अनिवार्य होगा। अब बिना वजह राइड कैंसिल करने पर भी जुर्माना लगेगा। इसमें ड्राइवर और पैसेंजर दोनों को पर कुल किराए का 10% तक जुर्माना लगाया जाएगा।

इसके साथ ही सरकार ने ये भी अनिवार्य किया है कि सभी टैक्सियों में अब ट्रैकिंग डिवाइस भी लगाना जरूरी होगा। इससे रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी जिससे सुरक्षा में सुधार होगा। तो ऐसे में अगली बार कैब बुक करने से पहले जेब और ऐप एक बार जरूर चेक कर लें।