शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

होली का त्यौहार नजदीक है औऱ देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है| लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोत्तरी के चलते देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है  जिससे कोरोना के मरीजों में हो रही बढ़ोत्तरी पर कुछ लगाम लगाई जा सके| इसके अलावा कई हिस्सों पर स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने के  निर्देश जारी किए गए है| वहीं होली नजदीक है जिसमें कोरोना संक्रमण फैलने की ज्यादा संभावनाएं हैं| इस बीच गुजरात सरकार ने एक अहम फैसला लिया है| गुजरात सरकार ने होली मनाने पर रोक लगा दी है| यानि इस बार लोगों को होली के मौके पर घर पर ही रहना होगा| राज्य सरकार द्वारा केवल होलिका दहन की अनुमति दी गई है|  जिसमें भी केवल सीमित संख्या में ही लोग होलिका दहन कर पाएंगे|

गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में आवासीय सोसाइटी और गावों में सीमित संक्या में लोगों को होलिका दहन की अनुमति दी जा रही है लेकिन होली में भीड़ में एक दूसरे पर रंग डालने की अनुमति नहीं होगी| इसके अलावा अगर की सरकार के इस फैसले का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें