प्रदेश में अब मानसून कुछ हद तक धीमा पड़ने लगा है। जिस से मैदानी इलाकों में लोगों को कुछ हद तक तो राहत मिलने लगी है। लेकिन पहाड़ों पर अब भी बारिश का दौर जारी है। आज भी प्रदेश के छह जिलों में बारिश की संभावना है। ये सभी जिले प्रदेश के पहाड़ी जिले हैं।
उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 6 पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज गढ़वाल मंडल के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली और कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।
मैदानी जिलों में ऐसा बना रहेगा मौसम
इसके साथ ही अन्य पहाड़ी जिलों टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बात करें मैदानी जिलों की तो मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बादलों की भारी गर्जना और बिजली चमकने का अनुमान जारी किया गया है।