प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक प्री मानसून की बारिश से तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी का एहसास कम हो रहा था। पहाड़ों पर एक बार फिर लोगों को ठंड लग रही थी। जिसके चलते गर्म कपड़े तक निकालने की जरूरत पड़ गई थी। लेकिन एक बार फिर से प्रदेश में मानसून के आने से पहले गर्मी लोगों को परेशान करने वाली है।
चटख धूप खिलने से बढ़ेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस बार उत्तराखंड में मानसून जल्द दस्तक देने वाला है। इस बार छह दिन पहले मानसून के उत्तराखंड पहुंचने की संभावना है। लेकिन मानसून के आने से पहले प्रदेश में गर्मी लोगों को सताने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 10 जून तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने से गर्मी परेशान करेगी। खासकर मैदानी इलाकों में, हालांकि पर्वतीय इलाकों में भी दिन के समय गर्मी का अहसास होगा।
पहाड़ से लेकर मैदान तक गर्मी करेगी परेशान
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज और कल यानी 9 और 10 जून तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। दो दिन तेज धूप के कारण तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल 11 जून को उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने की संभावना है। इससे पहले चटक धूप खिलने से गर्मी परेशान करेगीन दिन की चटक धूप से गर्मी लोगों को परेशान करेगी।