Rape in Plane

हरिद्वार में बीते दिन हैवानियत की सारी हदें पार की गई। बीते दिन हरिद्वार के रुड़की में चलती कार में 6 साल की बच्ची और उसकी मां से गैंगरेप किया गया। महिला को अपनी बच्ची के साथ लिफ्ट मांगना भारी पड़ गया। बच्ची की हालत गम्भीर है। बच्ची को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पिरान कलियर निवासी एक महिला अपनी 6 साल बेटी के साथ रुड़की आ रही थी जिसके लिए उसने एक कार वाले से लिफ्ट मांगी।

महिला का आरोप है कि कार में सवार युवक उसे प्रताड़ित करने लगे और बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया, जिसके बाद कार में सवार युवकों ने चलती कार में 6 साल की मासूम से गैंगरेप किया और फिर गंगनहर पटरी के पास उन्हें छोड़कर फरार हो गए।महिला किसी तरह रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और पुलिस को आपभीती सुनाई। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कांबिंग शुरू की और क ई जगहों पर आरोपियों की तलाश की लेकिन सुबह तक आरोपियों का पता नहीं लग पाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वहीं बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस सीसीटीवी कैमरे आदि खंगालने के साथ सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसपी देहात परमिंदर डोबाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उनकी धरपकड़ की जाएगी। सिविल लाइन कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी मिली है कि बच्ची की करीब तीन घंटे तक सर्जरी चली। इस बीच बच्ची की हालत देख डॉक्टर भी अपने आंसू रोक नहीं पाए। उधर, बच्ची के साथ हुई घटना के बाद सिविल अस्पताल में महिला दरोगा से लेकर सिपाही की भी आंखों में आंसू छलक आए।देहरादून में बैठे अधिकारियों ने बच्ची के साथ हुई घटना के बाद जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बच्ची के साथ घटना करने वालों पर सख्ती से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें