शंखनाद INDIA/ देहरादून

उत्तराखंड में होली के पर्व पर जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है| इस दौरान होली के कार्यक्रमों में लोग जमकर मस्ती करते नजर रहे हैं| होली मिलन समारोह में तीरथ सरकार के मंत्री भी होली का जमकर लुत्फ उठाते नजर आ रहे है| कार्यक्रमों में लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं| राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने कहा कि ‘‘होली का पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली के रंग लेकर आये। हर्ष और उल्लास के रंगों से भरपूर होली का पर्व आपसी मतभेदों और कटुता को भुलाकर एक दूसरे के प्रति प्रेम-भाव और सहयोग को प्रोत्साहित करने का पर्व है।

इसके अलावा राज्यपाल ने लोगों से आपसी प्रेम एवं सद्भावना के साथ सुरक्षित प्रकार से होली खेलने और मनाने की भी अपील की है। उन्होंने कोविड-19 के प्रति जागरूक और सतर्क रहकर सभी सावधानियों के साथ होली पर्व मनाने की अपील की है। इससे पहले सीएम तीरथ सिंह रावत ने भी प्रदेश की जनता को होली की शुभकामनाएं दी है| सीएम ने लोगों से घरों पर ही होली मनाने की अपील की है साथ ही होली के आयोजन में लोगों से कोरोना के नियमों का पालन करने की अपील  की है|