हल्द्वानी के निवासियों के अच्छी खबर है। अब हल्द्वानी में भी लोगों को ओला, उबर और रैपिडो की सेवाएं मिल सकेंगी। जल्द ही हल्द्वानी में लोगों को लेने और छोड़ने के लिए टैक्सी और बाइक लोगों को लेने के लिए घर के गेट तक आएंगी।
दिल्ली, मुंबई और देहरादून की ही तर्ज पर अब हल्द्वानी में भी लोगों को घर पर लेने के लिए टैक्सी और बाइक आ सकेंगी। राज्य परिवहन प्राधिकरण देहरादून ने ओला, उबर के साथ ही रैपिडो ऐप को भी लाइसेंस जारी कर दिया है।
इसके तहत संचालित होने वाले वाहनों के लिए कमर्शियल लाइसेंस होना अनिवार्य है। अभी तक हल्द्वानी में ओला, उबर और रैपिडो जैसी सुविधाएं नहीं थी। जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन जल्द ही ये सुविधा मिलने जा रही है।
हल्द्वानी में आसपास के क्षेत्रों में जाने के लिए लोगों को कई ऑटो बदलने पड़ते हैं। ऑटो पकड़ने के लिए घरों से बहुत दूर पैदल चलकर जाना पड़ता है। लेकिन अब लोगों को सुविधा मिलने जा रही है। इन सेवाओं के शुरू हो जाने से सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होगा जिनने रूट पर ऑटो नहीं चलते हैं। अब लोग अपने मोबाइल से इन सेवाओं को बुक कर जल्दी और कम पैसे में अपने गन्तव्य तक पहुंच सकेंगे।