बीडीसी

प्रदेश में पंचायत चुनाव संपन्न हो गए हैं। दो अगस्त यानी शुक्रवार को पंचायत चुनाव के लिए मतगणना भी पूरी हो गई है। इसी बीच ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। खासकर टिहरी में चर्चाओं के बाजार गर्म है।

इस पूर्व मंत्री के बेटे और बहु बने BDC सदस्य

पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी के बेटे और बहू दोनों ने बीडीसी का चुनाव जीत लिया है। दोनों के बीडीसी सदस्य बनने पर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हो रही हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे राजीव कंडारी और बहू रीना कंडारी ने भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर जीत दर्ज की है। दरअसल इसी जीत के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री का परिवार एक बार फिर से सक्रिय राजनीति की ओर लौटता हुआ नजर आ रहा है।

राजीव और रीना की जीत से स्थानीय राजनीति में हलचल

आपको बता दें कि राजीव कंडारी ने बहेड़ा सीट और उनकी पत्नी रीना कंडारी ने मल्याकोट सीट से चुनाव जीता है। पति-पत्नी दोनों के जीतने के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि राजीव कंडारी भिलंगना ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। अगर वो ऐसा करते हैं तो इसे कंडारी परिवार की राजनीति में प्रभावशाली वापसी मानी जाएगी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी लंबे समय तक भाजपा में रहे। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय मैदान में चाल ठोकी थी। लेकिन इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही कांग्रेस ने भी उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली थी। लेकिन एक बार फिर से उनके बेटे और बहू दोनों की जीत टिहरी की राजनीति में उनकी वापसी के संकेत मिल रहे हैं।