शंखनाद INDIA/ देहरादून

उत्तराखंड के जंगल इन दिनों भयानक आग की लपटों से धधक रहे हैं| जंगलों में लगी आग से अभी तक कई गुना वन संपत्ति का नुकसान हो   चुका  है| वनों में लगी आग से 4 लोगों की मौत भी हो चुकी है जबकि कई पशु भी अपनी जान गवां चुके हैं| साथ ही अब लोगों को घरों को भी   नुकसान हो रहा है| जंगलों में लगी यह आग अब लोगों के घरों तक पहुच रही है जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है| हालांकि सरकरा   द्वारा जंगलों में लगी आग पर काबू पाने  लिए प्रयास किए जा रहे हैं| केंद्र की तरफ से मिले सेना के दो हेलिकॉप्टर भी जंगलों में लगी आग को   बुझाने का काम कर रहे हैं| वन मंत्री हरक सिंह रावत ने भी एक पहल शुरू की है|

वन मंत्री ने खुद पौड़ी जिले के श्रीनगर क्षेत्र के जंगलों में जाकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया| वन मंत्री ने लगभग एक घंटे तक वन विभाग   और पुलिस टीम के साथ पौड़ी-श्रीनगर राजमार्ग के जंगलों की आग को बुझाने का काम किया|  इस दौरान वन मंत्री ने कहा कि वनकर्मी आग   बुझाने में लगातार प्रयासरत है| जल्द ही जंगलों में लगी आग पर काबू पा लिया जाएगा| वन मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आग की घटनाओँ   पर  जल्द काबू पाने के निर्देश जारी किए| उन्होंने कहा कि आग जैसी घटनाओँ के मामलों के गंभीरता से  लिया जाए| और दिन रात काम कर आग   पर जल्द काबू पाया जाए| इसके अलावा डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि आग लगने की जितनी भी घटना होती है, उतने मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।   आग लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसमें ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।