गर्मियों की छुट्टियों में हर कोई ऐसी जगह की तलाश करता है जहां चिलचिलाती धूप से राहत मिले और मन को सुकून। ये सुकून पहाड़ों पर मिलता है ऐसे में पहाड़ों पर घूमने के लिए उत्तराखंड एक बेहतरीन विकल्प है। यहां की पहाड़ियां, हरियाली, झीलें और ठंडी हवाएं पर्यटकों को अपनी ओर खींचती हैं। लेकिन हिल्स स्टेशन पर गर्मियों में इतनी भीड़ रहती है कि लोग शांत जगहों की तलाश करते हैं। अगर आप भी गर्मियों में खासकर जून के महीने में घूमने के लिए उत्तराखंड में किसी शांत और सुंदर जगह की तलाश कर रहे हैं तो इन पांच जगहों Five best places to visit in Uttarakhand पर आपको जाना चाहिए।

1. कौसानी हिमालय की गोद में बसा कौसानी बेहद ही सुंदर और गर्मियों की भीड़ से दूर एक शांत जगह है। यहां की ताज़ा हवा और साफ-सुथरी वादियां मन को बहुत भाती हैं। यहां आप चाय के बागाज और वाटर फाल्स के साथ ही सुंदर वादियों का आनंद ले सकते हैं। यहां पर कई मंदिर भी हैं जहां आप जा सकते हैं। यहां पर सनराइज और सनसेट देख आप खुश हो जाएंगे।

kausani-tea-garden-

2. अल्मोड़ा – नैनीताल तो हर कोई आता है लेकिन यहां से महज 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अल्मोड़ा आपको एक बार तो जरूर जाना चाहिए। अल्मोड़ा सिर्फ पहाड़ ही नहीं बल्कि संस्कृति और परंपराओं का भी केंद्र है। पुराने मंदिर, लोककला और पहाड़ी व्यंजन यहां की खासियत हैं। सबसे खास बात यहीं बनती है उत्तराखंड की प्रसिद्ध बाल मिठाई। आप यहां ताजी बाल मिठाई का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही प्रसिद्ध चितई गोलू देवता, कसार देवी, नंदा देवी, जागेश्वर के दर्शन भी कर सकते हैं।

Overview_Festivals_and_Weather_of_Uttarakhand_in_April_911091ede4

3. चोपता – चोपता को भारत का मिनी स्विट्ज़रलैंड कहा जाता है। ये जगह अभी भी कम भीड़भाड़ वाली और शांत है। यहां से तुंगनाथ और चंद्रशिला ट्रैक की शुरुआत होती है जो एडवेंचर लवर्स के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। इसके साथ ही यहां आप प्रकृति के सुंदर नजारों का आंनद ले सकते हैं। इसके साथ ही चोपता घाटी के पास स्थित कंचुला कोरक कस्तूरी मृग अभ्यारण्य लुप्तप्राय हिमालयी जीवों का दीदार कर सकते हैं।

4. पिथौरागढ़ – अगर आप नेचर लवर होने के साथ ही पहाड़ों के जीवन को देखना चाहते हैं तो आपको पिथौरागढ़ आना चाहिए। यहां की खूसबरती और सादगी को देखने के लिए सैलानी देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी आते हैं। मुनस्यारी पिथौरागढ़ का विश्वप्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। इस जगह के बारे में कहा जाता है कि आधा संसार आधा मुन्स्यार।

मुनस्यारी

5. रानीखेत  – प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर और शोर शराबे से दूर जगह की तलाश कर रहे हैं तो आपको रानीखेत आना चाहिए। प्रकृति से रूबरू होने के लिए रानीखेत सबसे अच्छा स्थान है। यहां आप दुर्लभ पक्षी और पशु देख सकते हैं। बोटिंग कर सकते हैं और 700 साल से भी पुराने मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि यहां पर एशिया का पहला नेचुरल गोल्फ कोर्स स्थित है। हरे घास का ये मैदान आपका दिल जीत लेगा।