Election 2022

Election 2022 : प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी ने एक बड़ा फैसला लिया है। एक बार फिर कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया है। अबकी बार दो पूर्व विधायकों को पार्टी ने 6 साल के निष्कासित किया है। बता दें इससे पहले भी पार्टी 10 से अधिक बड़े नेताओं को पार्टी से बाहर कर चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरा दत्त जोशी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार की अनुशंसा पर पूर्व विधायक तस्लीम अहमद को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। बता दें कि 2017 में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी होने के बावजूद तस्लीम पार्टी से बगावत कर लक्सर से चुनाव लड़ रहे हैं। जहां से कांग्रेस ने अंतरिक्ष सैनी को टिकट दिया है। वह 2002 में बहादराबाद से बसपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

Election 2022

Election 2022 : पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त

इसके बाद दूसरी बड़ी कार्यवाही जिला कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ़ की अनुशंसा पर की गई है। जिस पर पूर्व विधायक नारायण राम आर्य को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। बता दे आर्य गंगोलीहाट से साल 2002 और साल 2012 में कांग्रेस के टिकट पर ही चुनाव जीतकर विधायक बन चुके हैं। इस बार टिकट कटने के बाद से वह लगातार भाजपा के संपर्क में है। जिसकी वजह से उनके खिलाफ यह कार्यवाही हुई है।

यह भी पढ़ें : Hijab विवाद पर भाजपा को मिला आदित्य ठाकरे का साथ

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें