यमुनोत्री धाम

आज शुभ मुहूर्त में यमुनोत्री धाम के कपाट भी विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। धाम में कपाटोद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान मां यमुना के जयकारों के से धाम गूंज उठा।

विधि-विधान से खुले यमुनोत्री धाम के कपाट

यमुनोत्री के धाम आज विधि-विधानपूर्वक खोल दिए गए हैं। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आज बुधवार को शुभ मुहूर्त में 11 बजकर 57 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट भक्तों के लिए ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है।

गंगोत्री धाम में पीएम के नाम से हुई पहली पूजा

आज सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में गंगोत्री के धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। इस मौके पर मां गंगे के जयकारों से पूरा धाम और क्षेत्र गूंज उठा। गंगोत्री धाम में आज पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की हुई। बता दें कि अगले छह महीने मां गंगा के दर्शन गंगोत्री धाम में होंगे।