लिव इन में रह रहे युवक द्वारा अपनी प्रेमिका की हत्या का खुलासा आज दून पुलिस ने किया है। इसके संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि करीब एक माह पूर्व हरिद्वार की रहने वाली युवती के परिवार द्वारा गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिस पर राशिद नाम के एक व्यक्ति का नाम सामने आया। बीते दिन राशिद को हिरासत में लेकर पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गई तो मालूम हुआ कि युवती के साथ राशिद लिव इन में रह रहा था, लेकिन आपसी कलह के चलते एक दिन उसके द्वारा 24 वर्षीय शहनूर का गला दबाकर हत्या कर दी गई व एक बड़े सूटकेस में उसके शव को रखकर आशारोड़ी जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपी राशिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लाश की बरामदगी कर ली है।

You missed