दुनिया की एक बड़ी आबादी की जान, मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों के कारण चली जाती हैं. कुछ मौसम ऐसे होते हैं जब मच्छरों की फौज जीना हराम कर देती है। भारत में तो कोई ऐसी जगह नहीं है, जहां मच्छर नहीं होते, लेकिन क्या आपको पता है दुनिया में एक ऐसा देश है, जहां एक भी मच्छर नहीं होते है। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने दुनिया में एक ऐसा देश है जहां के लोग न तो मच्छरों की भिनभिनाहट सुनते है, और न ही मच्छरों के कारण उनकी नींद खराब होती है।
कहा जाता है कि मच्छर दुनिया में मानव प्रजाति के लिए सबसे खतरनाक हत्यारे होते है। वे तमाम बीमारियां फैलाते हैं। मच्छरों के कारण दुनिया में हर साल करीब 10 लाख लोगों की जान चली जाती है। लेकिन दुनिया में एक ऐसा खुशकिस्मत देश है जहां लोग मच्छर और उसके कारण होने वाली बीमारियों से मुक्त है।
अगर आप सोच रहे है कि वह देश फ्रांस, स्विट्जरलैंड या अमेरिका है तो बिल्कुल नहीं। इनमें से कोई भी वह देश नहीं है। तो आइए आपको बताते है उस देश का नाम।
वह देश है आइसलैंड, यह दुनिया का अकेला ऐसा देश है जो मच्छर-मुक्त है। और कोई भी नहीं जानता कि आइसलैंड में मच्छर क्यों नहीं होते। यहां तक की साइंटिस्ट भी अभी तक इसका जवाब नहीं ढूंढ पाए है। आइसलैंड अंटार्कटिका जितना ठंडा नहीं है, और न ही यहां तालाबों और झीलों की कमी है, जहां मच्छरों को प्रजनन करना पसंद होता है। तो कह सकते हैं कि ये अभी तक एक रहस्य है कि आइसलैंड में मच्छर क्यों नहीं है।