देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक 28 अगस्त को सुबह 11.30 बजे सचिवालय में होगी। गैरसैंण में विधानसभा सत्र संपन्न होने के बाद इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में नगर निकाय चुनाव, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से राहुल गांधी और कांग्रेस से नेशनल कान्फ्रेंस को लेकर पूछे गए सवालों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार से सवाल पूछे हैं, उनके जवाब अब तक नहीं मिले हैं।

You missed