cmdhami

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में करीब 22 प्रस्तावों पर चर्चा की गई और कई अहम फैसले लिए गए।

धामी कैबिनेट के अहम फैसले –

➡️ विद्युत उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत बिजली माफ करने पर मुहर लगी। गलत फायदा उठाने पर दोगुनी वसूली की जाएगी।

➡️ कर्मचारियों के वेतन वृद्धि को लेकर नेशनल इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा।

➡️ सरकारी विभाग में ड्राइवरों के वर्दी भत्ते को 2400 रूपए से बढ़ाकर 3000 रूपए किया गया।

➡️ सहकारी समितियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रवाधान।

➡️ शिक्षा विभाग में लिंग परिवर्तन का प्रावधान, अब नाम परिवर्तन करना आसान होगा।

➡️ खेल विश्वविद्यालय के लिए राजभवन की आपत्तियों को दूर किया गया।

➡️ पशुपालन विभाग के तहत गौ सदन बनेंगे। ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए पर्सनल कल्याण बोर्ड का गठन।

➡️ उत्तराखंड राजस्व विभाग के तहत हड़ताल को उपार्जित अवकाश में परिवर्तित करने पर मुहर।

➡️ महिला बाल विकास विभाग के तहत नए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के नियमावली को मंजूरी।

➡️ उच्च शिक्षा विभाग में छात्रों और शिक्षकों को भारत दर्शन कराने की योजना।

➡️ मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध पत्र प्रकाशन योजना के तहत फैकल्टी को 10000 रूपए मिलेंगे।

➡️ उत्तराखंड परिवहन निगम को 100 नई बसों की खरीदारी की मंजूरी।

#DhamiCabinet #meeting #concluded

You missed