Uttarakhandh: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। इस समारोह में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।

देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया भाग

मुख्यमंत्री धामी ने महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन और महायुती सरकार के नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करेगी और सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ महाराष्ट्र, विकसित भारत के संकल्प में अपनी अहम भूमिका निभाएगा।

 

#DevendraFadnavis #MaharashtraCM #PoliticalNews #MaharashtraPolitics #ChiefMinister #IndianPolitics #Governance

 

You missed